सीएसआर से सशक्त हुआ चारगांव उप स्वास्थ्य केंद्र: जायसवाल निको इंडस्ट्रीज की पहल से चिकित्सा सुविधाओं में बड़ा इज़ाफा

भानुप्रतापपुर। क्षेत्र के मेटाबोदेली-चारगांव माइंस संचालित करने वाली जायसवाल निको इंडस्ट्रीज द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत चारगांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को आवश्यक चिकित्सा उपकरण एवं फर्नीचर प्रदान किया गया है। कंपनी की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है।

उप स्वास्थ्य केंद्र, चारगांव में लंबे समय से बुनियादी संसाधनों की कमी महसूस की जा रही थी। ऐसे में कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री से मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक उपचार मिल सकेगा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, उपसरपंच, चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ, ग्राम गायता, पटेल तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

प्रदत्त सामग्री की सूची
कंपनी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की बेहतरी के लिए निम्नलिखित सामग्री उपलब्ध कराई गई है:

ऑफिस कुर्सी: 4 नग

ऑफिस टेबल: 2 नग

डॉक्टर चेयर: 2 नग

स्ट्रेचर: 1 नग

बीपी मशीन: 1 नग

वजन मापने की मशीन: 1 नग

हॉस्पिटल बेड (मैट्रेस सहित): 2 नग

इलेक्ट्रिक सक्शन मशीन: 1 नग

ऑटोक्लेव सिंगल ड्रम: 1 नग

ग्रामीणों में खुशी की लहर
सामग्री वितरण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब छोटे-मोटे इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्राथमिक उपचार की सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने से समय और संसाधनों की बचत होगी।

कंपनी प्रबंधन ने इस मौके पर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए इस प्रकार की सामाजिक पहल जारी रहेगी। ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में यह पहल एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *