नाबालिक से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम ,घटना बाद से था फरार ।
महाराष्ट्र में छिपे आरोपी को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को फंसाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।
चारामा
थाना चारामा में प्रार्थी ने 24 दिसंबर 2025 को आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 137(2), 64, 64(2)(ड) बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान नाबालिग को बरामद कर उसके कथन लिए गए, जिसमें उसने बताया कि आरोपी सौरभ उर्फ बिट्टू शर्मा (निवासी सतना, मध्यप्रदेश) ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसे अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) तथा अति. पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) श्री दिनेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गयी ।
तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी का पता पुणे (महाराष्ट्र) में होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी को दिनांक 20.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता करने में सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित किया जा रहा है, जिसमें दी गई सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।