charama news today : अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के पदाधिकारियों ने पद्मश्री अजय मंडावी का किया सम्मान

charama news today

charama news today छत्तीसगढ़ से तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया हैं

charama news today चारामा !   05 अप्रैल 2023 को भारत सरकार के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले 91विभूतियों को पद्मभूषण, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। छत्तीसगढ़ से तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। इसी कड़ी में कांकेर निवासी काष्ठ शिल्प के शिल्पी  अजय मंडावी जी को भी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया हैं।

charama news today अजय मंडावी ने आत्मसमर्पण करने नक्सलियों को काष्ठ शिल्प कला से जोड़कर, उन्हें नया जीवन प्रदान किया है। आज अधिकांश आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने काष्ठ शिल्प को अपने जीवन यापन का साधन बनाकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के सभी पदाधिकारीगण उनके निवास में जाकर मुलाकात किये और सम्मान मिलने बाद क्या क्या नया अनुभव मिला है…जानने का प्रयास किया गया।

charama news today अजय मंडावी जी ने बताया कि सम्मान मिलने पहले मुझे अपने क्षेत्र और देश के लोग ही जानते और पहचानते थे, लेकिन पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद पूरे विश्व के लोग जानने लगे है। सालों से बिछड़ें हुए सगा संबंधियों और साथियों से मुलाकात हो रहा हैं। पर्यावरण के प्रति अपने लगाव, भविष्य में क्या क्या करना है और अपने रचनात्मक कार्यों के बारे भी जानकारी दिये।

आज मुलाकात करने वालों में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला कांकेर जिलाध्यक्ष रामप्रसाद नेताम, उपाध्यक्ष अशोक गोटे, सचिव विजय नाग, कोषाध्यक्ष महेश मरकाम, मीडिया प्रभारी कमलेश गावडे़, कोमल नेताम, किशुन हिचामी, रिगवती वट्टी, हेमन्त बस्तरिया, डॉ नरेन्द्र नाग, अमर तारम, शंकुनतला तारम, तारा पोटाई, कलावती ठाकुर शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU