CHARAMA CONGRESS 02 दिसम्बर छग के लिए रहेगा ऐतिहासिक दिन : CM भूपेश बघेल

CHARAMA CONGRESS

CHARAMA CONGRESS कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए मांगा वोट, कहा छत्तीसगढ़ में हर वर्ग खुश।

CHARAMA CONGRESS चारामा !  मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का गुरुवार को नगर में रोड शो और आम सभा हुई। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर महाविद्यालय जैसा कर्रा मे उतरा, जहा से उनका काफिला नेशनल हाईवे से पंडित दीनदयाल चौक पहुँचा।

CHARAMA CONGRESS उनके काफिले के सामने हजारो की संख्या में बाईक सवार एनएसयुआई एवं युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झण्डा लेकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री के काफिले के आगे हजारो काग्रेसी कार्यकर्ता, और बस्तर के संस्कृति कला व नृत्य करमा ददरिया नृत्य, रैला नृत्य और आगा देव की झांकी के साथ दीनदयाल चौक से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मडावी ,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री अनिला भेडिया, कवासी लखमा, दीपक बैज के साथ खुली गाड़ी में रोड शो में सभी का अभिवादन करते हुए आम सभा स्थल मंडी प्रांगण पहुॅचे।

CHARAMA CONGRESS जहाँ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने सम्बोधन में कहाँ कि आज छग का किसान खुश है, किसानों के जेब में पैसा है। जब पुरे देश में कोरोना से आर्थिक स्थिति बिगड़ी थी ,तब छग के किसानों के बदौलत छग की आर्थिक गति बढ़ रही थी। 70 साल पहले लागु आरक्षण छग मे लागू रहेगा ,हर वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुसार आरक्षण दिया जायेगा। भाजपा के पास कोई प्रत्याशी नही है। इसलिए एक बालात्कारी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा गया है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नारी शक्ति को आगे बढाया है। कांग्रेस ने इस देश को महिला प्रधानमंत्री दिया और भाजपा ने महिलाओं का अपमान किया।

CHARAMA CONGRESS आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने सम्बोधन मे कहाँ कि छग का मुख्यमंत्री पुरे भारत का नम्बर वन मुख्यमंत्री है। जिनके कामो की चर्चा पुरे देश मे है जबकि भाजपा की एक ही उपलब्धि है महंगाई पेट्रोल को 70 रूपये होने मे 70 साल लग गये, गैस सिलेण्डर को 400 रुपये होने में 70 साल लग गये, लेकिन भाजपा ने पेट्रोल को 100 और सिलेण्डर को 1150 से पार कर दिया। 400 के सिलेण्डर पर भाजपा हाय महगाई चिल्लाती थी लेकिन आज उस महगाई पर बात करने को तैयार भी नहीं है। आदिवासी के साथ हमेशा भाजपा ने धोखा किया है और इस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल आदिवासी समाज को मोहरा बनाकर कांग्रेस के खिलाफ खड़ा किया है। मतदान सभी का अधिकार है मतदान के लिए शपथ दिलाना यानि मतदाता के स्वतंत्रता के अधिकार को छीनना है। आदिवासी समाज ऐसे लोगों को समझे ,ये समाज का नहीं अपना नीजि विकास करने के लिए प्रत्याशी बने है। भुपेश सरकार ने गाँव गरीब किसान आदिवासी हर वर्ग के लिए कार्य किया है।

CHARAMA CONGRESS प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि हमारी सरकार निरंतर आम जनता के हित में काम कर रही है। हमारी सरकार पुरे छग मे 01 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीद रही है।

 

धान बिकने के बाद 03 दिन में किसानों को भुगतान दिया जा रहा है। भाजपा के समय मात्र 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने में सरकार के पसीने छूट जाया करते थे और भुगतान 15 दिन के बाद ही मिल पाता था । राजीव गाँधी किसान न्याय योजना किसानो के लिए लागू की गई है। और सबसे बड़ा किसानो के लिए राहत का कार्य उनका कर्ज माफ किया गया। भाजपा सरकार में जो धान 1600 रूपये में खरीदा जाता था, आज 2640 रूपये में खरीदा जा रहा है।

धान के अलावा कोदो कुटकी रागी 65 प्रकार के वनोपज तेन्दुपत्ता सभी की खरीदी की जा रही है। ताकि ग्रामीण व वनवासी भाई बंधु की इकम बढ़ सके। गौपालको को गोबर खरीदी ,गौमुत्र खरीदी से तो पैसा मिल ही रहा है। जिनके पास भूमि भी नहीं है उन्हें भी 7000 प्रतिवर्ष प्रति एकड़ दिया जा रहा है। बस्तर हो या सरगुजा गायता पुजारी सभी को 7000 रूपये प्रतिवर्ष सहयोग राशि दी जा रही है ,इतने काम सभी ग्रामीण और गाँव क्षेत्र से जुड़े है।

आज छग के हर वर्ग को लगातार पैसा मिल रहा है। उनकी इकम बढ रही है। जबकि केन्द्र सरकार मंहगाई बढाकर आज जनता, किसानो ग्रामीणों के जेब से पैसा निकालने का काम कर रही है। जीएसटी से व्यापारी परेशान है। खाने से लेकर हर चीज मे जीएसटी लगा कर आज जनता के मुँह से निवाला छीना जा रहा है। छग में जब रमन सिंह की सरकार थी तो छग में 3000 स्कुल बंद किये गये, आदिवासियों को शिक्षा से वंचित करने का काम किया गया।

आज सभी स्कुल फिर से चालू हुए, साथ ही आत्मानंद खोलकर गरीब के बच्चों को प्राईवेट स्कूल से भी अच्छी शिक्षा दी जा रही है नई भर्तियो, युवा मितान क्लब सभी के माध्यम से रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। भाजपा के समय झीरम घाटी, झालियामारी जैसे काण्ड हुए। छग नक्सल का गण बन चुका था. आज नक्सली समस्या कम करने पर कार्य किया जा रहा है। और आज भाजपा ने बलात्कारी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा गया है।

आरक्षण का मुद्दा भाजपा के समय का है, अगर ये अपने शासन में इस पर कानून बना देते तो आज यह दिन नहीं आता। लेकिन 02 दिसम्बर छग के लिए ऐतिहासिक दिन रहेगा और सभी वर्ग को उनके जनसंख्या के अनुसार जिसमे आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत, अनुसूचित वर्ग को 13 प्रतिशत अपर क्लास को 04 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रस्ताव विधानसभा मे पास होगा। भाजपा सिर्फ हल्ला करती है। छग मे राम वन गमन मार्ग कांग्रेस ने बनाया ,गाँव गाँव में शीतला मंदिर घोटुल हमारी देन है ताकि संस्कृति बढ़ सके। आदिवासी समाज, माँ कर्मा जयंती सभी के
लिए उनके भगवान की जयंती तीजा, पोला, हरेली, छेर छेरा, पर छुट्टी देने का काम हमारी सरकार ने किया। आदिवासी की संस्कृति, बस्तर की संस्कृति को बचाने और बढाने का काम हमारी सरकार ने किया है। आदिवासी समाज को कुछ लोग राजनीति में बांटने का कार्य कर रहे है। हमें ऐसे लोगो से बचना है। कांग्रेस सरकार आदिवासी के साथ साथ सभी वर्गों समाज के हितो के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानों की आय में वृद्धि से बाजार व्यापार भी बढा है।

पहले कर्ज से किसान की मृत्यु होती थी आज छग में किसानो की मृत्यु की खबर कभी सुनने नही मिलती। और किसान कर्ज मुक्त है। धान के पैसे के बाद हर तीन माह मे किसानो को बोनस का पैसा मिल रहा है। सबसे ज्यादा खुशहाली छग मे है। छग मे विकास लगातार हो रहा है।

जिसकी तारीफ स्वयं देश के प्रधानमंत्री करते है। छग के विकास का जो सपना हमारे पुर्वजो ने देखा था,वो अब पुरा हो रहा है। हमारे पुर्व विधायक स्वॅ मनोज सिंह मंडावी ने जितने भी माँगे हमसे माँगी, हमने दिया और जो माँगे बच गई, वो भी हमारी काम की सूची मे शामिल हैं और जल्द पूरा होगी। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी के लिए 05 दिसम्बर को मतदान करने की बात कही और पूर्व मे स्वॅ मनोज सिंह मंडावी के 26000 से अधिक मतो से जीत के रिकार्ड को तोडकर 50000 मत पर ले जाने की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU