Joint Director Education संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग ने 03 जिलों की एकसाथ ली समीक्षा बैठक

Joint Director Education

Joint Director Education संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग ने 03 जिलों की एकसाथ ली समीक्षा बैठक

Joint Director Education दंतेवाड़ा !  संयुक्त संचालक, शिक्षा बस्तर संभाग द्वारा जिला दंतेवाड़ा , सुकमा एवं बीजापुर के शिक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिले के एजुकेशन सिटी जावंगा के ओडीटोरियम में ली गई। अपनी पदस्थापना के बाद पहिली बार जिले में समीक्षा बैठक में पहुंचे संयुक्त संचालक आदित्य सिंह द्वारा विभागीय सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।

Joint Director Education संयुक्त संचालक द्वारा समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शालाओं के सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए, सभी शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक शालाओं के निरीक्षण करने निर्देशित किया। निरीक्षण सहित सभी विभागीय कार्यों के लिऐ डायरी मेंटेन करने को कहा। समीक्षा बैठक में संयुक्त संचालक द्वारा एजेंडानुसार सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक कैलेंडर अनुसार शालाओं का सतत निरीक्षण, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई !

Joint Director Education विभिन्न घोषणा, 2022- 23 हेतु प्रस्तावित सेजेस की अधोसंरचना, शालावार पदस्थ शिक्षकों की संख्या, दर्ज संख्या , शाला त्यागी बच्चों के प्रवेश की अध्तन स्थिति एवं उच्च कार्यलय द्वारा किए गए अन्य पत्राचार की क्रमशः चर्चा की गई एवं उपस्थित अधिकारियों से प्रगति के संबंध मे जानकारी ली। संयुक्त संचालक द्वारा राज्य से संचालित सुघर पढ़वैया योजना के क्रियान्वन के लिऐ निर्देशित किया साथ ही इस योजना की सतत मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। दोपहर भोजन अवकाश पश्चात पुनः संयुक्त संचालक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई, चर्चा में सभी अधिकारियों को योजनाओं के संबंध में शंकाओं को दूर करने चर्चा किया गया।

Joint Director Education समीक्षा बैठक के समापन उपरांत संयुक्त संचालक शिक्षा सहित अन्य जिलों से आए अधिकारीगण सक्षम आवासीय परिसर के अवलोकन हेतु पहुंचे, सक्षम के अवलोकन कर सक्षम के बच्चों से भेट किया गया एवं उपलब्ध संसाधनों को देखा।

संयुक्त संचालक आदित्य सिंह द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में सहायक संचालक पी एस पांडेय, जिला शिक्षा आधिकारी सुकमा नितिन डडसेना, जिला शिक्षा आधिकारी बीजापुर बी आर बघेल, सहायक संचालक दंतेवाडा श्रीमती अहिल्या ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक दंतेवाडा एस एल सोरी, जिला मिशन समन्वयक बीजापुर विजेंद्र ठाकुर सहित जिला बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा के खण्ड शिक्षा आधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा आधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU