रायपुर. राजधानी रायपुर में यातायात विभाग में अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है। यातायात एएसपी ने दो रक्षित निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, यातायात मुख्यालय में पदस्थ रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को यातायात भनपुरी स्थानांतरित किया गया है। वहीं, रक्षित निरीक्षक सुनील कुमार को यातायात भनपुरी से स्थानांतरित कर यातायात मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।
