CG Weather Update : शीतलहर का डबल अलर्ट : अगले 3 दिन हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे की चेतावनी

CG Weather Update

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

CG Weather Update : प्रमुख अपडेट्स:
इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’: मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग सहित मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। विशेषकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और कबीरधाम में शीतलहर जैसे हालात रहेंगे।

तापमान में भारी गिरावट: सरगुजा संभाग का अम्बिकापुर सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम पारा 4°C तक लुढ़क गया है। वहीं, पेंड्रा रोड और अन्य मैदानी इलाकों में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है।

कोहरे का कहर: अगले तीन दिनों तक सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना है। सड़क, रेल और हवाई यातायात पर इसका असर पड़ सकता है।

राजधानी रायपुर का हाल
रायपुर में आज सुबह से ही धुंध और हल्के कोहरे का असर देखा गया। शहर का न्यूनतम तापमान 14.3°C के आसपास दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों में यहां रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

क्यों बढ़ी ठंड?
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवा में नमी कम होने और आसमान साफ होने के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं अब सीधे मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से जारी हल्की राहत अब कड़ाके की ठंड में बदल गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *