Cg weather – मार्च में तेज गर्मी, पारा 37 डिग्री पार

रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में गर्मी ज्यादा,  6 मार्च से राहत के आसार

रायपुर ।  मौसम विभाग के मुताबिक 6 मार्च को 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 15 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा।

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।  कुछ जिलों में तापमान स्थिर रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं। सोमवार को दिन का तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, दोनों ही तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related News