CG Teacher Ratna Award : सरायपाली में छग शिक्षक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 29 को
CG Teacher Ratna Award : सरायपाली ! छत्तीसगढ़ लोकहित हरित सृजन धारा सेवा समिति के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2024 का आयोजन 29 सितंबर को सरायपाली में रखा गया है।
इस समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी होंगी।
समारोह की अध्यक्षता बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, एवं सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल होंगे।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू ने बताया कि हमारी समिति पर्यावरण, कला, संस्कृति एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य करती है। फुलझर अंचल में पहली बार प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। समारोह प्रातः 10:00 बजे भंवरपुर मार्ग स्थित सिमरन पैलेष में प्रारंभ होगा।
Bilaspur Collector : सड़क दुर्घटना में हो रही पशुओं की मौत की रोकथाम के लिए सतत निगरानी के निर्देश
CG Teacher Ratna Award : प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में भागवत साहू, कलेश्वर साहू, डीजेंद्र कुर्रे, रोहित शर्मा, प्रेमचंद साव, निर्मला साहू, धात्री नायक, कल्पना भोई, वेद पटेल, कमलेश साहू, प्रहलाद साहू, मनोज कैवर्त, सुनीता साहू, मनोज साहू आदि तैयारी में जुटे हैं।