CG Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; TI और SI समेत 69 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार कुर्रे ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के 69 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

इस फेरबदल में 2 निरीक्षक (TI), 4 उप-निरीक्षक (SI), और 4 सहायक उप-निरीक्षक (ASI) समेत कुल 69 पुलिसकर्मी शामिल हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना वाली जगहों पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि बेहतर पुलिसिंग और कामकाज में तेजी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *