@आशु भदौरिया
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में आज माता मालती आश्रम के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अलग ही धूम देखने को मिली। हिंदुत्व के बढ़ते जोर के साथ लोगो में नई ऊर्जा और उत्साह देखने मिल रहा है। जहा अब तक सिर्फ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती थीं वही दंतेवाड़ा के माता मालती आश्रम में आज कृष्ण छट्ठी मानी गई जहा महिला शक्ति ने भजन कीर्तन किया और मटकी फोड़ का आयोजन किया।
वही सभी भक्ति के लिए भंडारे की भी उत्तम व्यवस्था देखने को मिली। आश्रम के मुख्य प्रबंधक ने बताया के इस बार भक्तो का उत्साह और भीड़ दोनो को देखते हुए कृष्ण जन्माष्टमी से छट्ठी तक पूरे 6 दिन भव्य कार्यक्रम हुआ और आज छटवे दिन समापन किया गया।c