रायपुर :छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान की महिला इकाई ने प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, कानून आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को सावित्रीबाई फुले और अहिल्याबाई होलकर सम्मान से सम्मानित किया।
नारी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की
जरूरत : डा. सुशील त्रिवेदी
शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में आयोजित महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते
मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुशील त्रिवेदी ने कहा कि प्रगति का आधार शिक्षा है। बालिकाओं और महिलाएं शिक्षित होंगी तो देश का सर्वांगीण विकास होगा। नारी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
महिलाएं लोक-मंगल की भावना
से कार्य करें : गिरीश पंकज :
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि महिलाएं चाहे किसी भी क्षेत्र में काम कर रही हों, हमेशा घर, परिवार, समाज और देश की भलाई का ध्यान रखें। उन्होंने आगे कहा कि लेखन करने वाली महिलाएं लोकमंगल की भावना से लिखें। विसंगतियां बढ़ाने वाले विषयों का चुनाव कतई न करें। लेखन ऐसा हो, जो जनजागरण करे। नारी-शक्ति का सही उपयोग होगा तो देश-समाज की दशा और दिशा बदलेगी।
Related News
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया. यह कार्रवाई 190 करोड़ रुपये के ...
Continue reading
0 मुख्यमंत्री श्री साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू
0 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी
0 भैंसा में प्राथमिक स्वास...
Continue reading
कहा- राष्ट्रपति अधिकार क्षेत्र से आगे बढ़ रहे, इकोनॉमी का हवाला देकर कुछ भी करना गलत
वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ को फेडरल ट्रेड कोर्ट ने असंवैधानिक करा...
Continue reading
0 मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम...
Continue reading
गवाहों को प्रभावित न करें,इसलिए छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी
EOW मामले में जेल में ही रहेंगे
रायपुरकोयला लेवी घोटाले में आरोपी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई और सूर्...
Continue reading
0 मुख्यमंत्री ने बालोद, नारायणपुर एवं कांकेर जिले के अधिकारियों की बैठक ली
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय, बालोद के सभाकक्ष...
Continue reading
0 छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृ...
Continue reading
-सुभाष मिश्रखनिज संपदा की चोरी आम बात है, जब कोई गरीब अपनी जरूरत के लिए इसकी चोरी करता है तो उसे अपनी जान गंवानी पड़ती है। ये कल ही की तो बात है जब कोरबा जिले के एसईसीएल गेवरा ...
Continue reading
रायपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 मई को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 11.00 ब...
Continue reading
0 शिक्षकों की तैनाती के बावजूद छात्र नहीं
0 दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत युक्तियुक्तकरण रिपोर्ट के ...
Continue reading
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। रेजांगला रज कलश यात्रा 26 मई दिन सोमवार को सरायपाली आगमन हुआ। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में इस पवित्र रज कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत नरेन...
Continue reading
नहीं हो रही नालियों की समुचित सफाई
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। नगर में झमाझम बारिश ने नगरपालिका के दावों व कार्यो की पहली बरसात में ही पोल खोलकर रख दी है। नालियों में वर्षो से नियमि...
Continue reading
छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान महिला इकाई की रायपुर संभाग अध्यक्ष शोभा देवी शर्मा ने अपने वक्तव्य में अपनी सास, जेठानी और पति की अच्छाइयों का स्मरण करते हुए महिलाओं से कहा कि वे घर-परिवार को जोड़कर रखें।
छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान के संस्थापक प्राध्यापक और वरिष्ठ साहित्यकार डा. सुधीर शर्मा ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगे रायगढ़ और अन्यत्र भव्य आयोजन करने की जानकारी दी तथा अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए भी कहा।
कार्यक्रम का संचालन डा. सीमा निगम, सुमन शर्मा बाजपेई और सीमा अवस्थी ने तथा आभार प्रदर्शन डा. मीता अग्रवाल ने किया।
समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष शकुंतला तरार, महासचिव डा. सीमा निगम, संभागीय सचिव सुमन शर्मा बाजपेयी, संरक्षक शशि दुबे, नगर अध्यक्ष मीता अग्रवाल, सचिव वृंदा पंचभाई, कोषाध्यक्ष – डा सुरेश शुक्ला, उपाध्यक्ष लतिका भावे, डा. अपराजिता शर्मा, डा. सीमा श्रीवास्तव, मृणालिका ओझा, संगठन सचिव – शालू सूर्या, जयश्री शर्मा, सुप्रिया शर्मा, डा. गोपा शर्मा का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
