CG News:विजयादशमी पर पुलिस लाईन में किया शस्त्र-पूजा, SSP संतोष सिंह ने दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

RAIPUR NEWS: रायपुर : रायपुर में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाईन में परंपरागत तरीके से शस्त्र-पूजा आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अपने परिवार के साथ मिलकर पूजा अर्चना की। इस विशेष कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।
 RAIPUR NEWS: पूजा के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में हर्ष फायर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस प्रकार की परंपराएं न केवल पुलिस बल की एकजुटता को दर्शाती हैं, बल्कि समाज में सुरक्षा और शांति की भावना को भी मजबूत करती हैं।

Related News