CG NEWS: अवैध धान खरीदी पर कसा शिकंजा: अमनदुला खरीदी केंद्र में 2914 कट्टी धान अधिक पाए गए…

 

सक्ति। जिले में बिचौलियों के अवैध धान खरीदी पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर के आदेश पर सभी एसडीएम और नोडल खाद्य अधिकारियों को धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदे गए धानों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में मालखरौदा के एसडीएम और खाद्य अधिकारियों ने अमनदुला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। भौतिक सत्यापन के दौरान खाद्य अधिकारी जितेंद्र दिनकर, खाद्य निरीक्षक सरिता भारती और RAEO द्वारा यह पाया गया कि खरीदी केंद्र पर 2914 कट्टी धान अधिक मौजूद हैं। प्रत्येक कट्टी में औसतन 40 किलो 700 ग्राम धान पाया गया।

Related News

इस अनियमितता के चलते सभी धान कट्टियों को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

कलेक्टर ने सख्त हिदायत दी है कि बिचौलियों का धान खरीदी केंद्रों में न पहुंचे और केंद्र प्रभारी इस तरह की गड़बड़ियों में शामिल न हों। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान खरीदी में लगे बिचौलियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है।

 

Related News