CG News: आज बस्तर और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

 Chief Minister Vishnu Dev Sai :
 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर और राजनांदगांव जिलों के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 10:20 बजे रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। उनका पहला पड़ाव जगदलपुर होगा, जहां पर वे सुबह 11:40 बजे दसराहा पसरा परिसर का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। यह मंदिर बस्तर क्षेत्र में अत्यधिक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सिरहासार भवन, जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 1:40 बजे, मुख्यमंत्री रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री 2:35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे जगदलपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। राजनांदगांव पहुंचने पर शाम 4:15 बजे, मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में उत्कृष्ट खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
रात 8:30 बजे, मुख्यमंत्री म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दौरे के अंत में मुख्यमंत्री रात 10 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Related News