दुर्ग। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के निर्देश जारी किए हैं। नए आदेश के मुताबिक 15 जनवरी 2026 तक जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में समय-सारणी बदली रहेगी।

दो पालियों वाले स्कूल—नया समय
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कक्षाएं
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 8:00 से 11:45 बजे तक
- शनिवार: दोपहर 12:00 से 4:45 बजे तक
हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी कक्षाएं
- सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक
- शनिवार: सुबह 8:00 से 12:45 बजे तक
एक पाली वाले स्कूल
- सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक चलेंगे।

ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी
दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान और तेज शीतलहर के चलते प्रशासन सतर्क है। नगर निगम ने भी सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरों में अलाव की व्यवस्था की है ताकि बेघर और राहगीरों को राहत मिल सके।