बिलासपुर। त्योहारों के सीजन में जुआरियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में सरकंडा थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलमोहर होटल के पास जुआ खेल रहे छह आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20,300 रुपये नगद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- ओम प्रकाश खैरवार (राजकिशोर नगर)
- रवि नायक (राजीव विहार कॉलोनी)
- दीपक वर्मा (मोपका)
- राम प्रसाद केंवट (मोपका)
- धनीराम सूर्यवंशी (मोपका)
- भवानी बरेठ (राजकिशोर नगर)
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगामी दिनों में भी जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
 
	
 
											 
											 
											 
											