CG Dhamtari News : धमतरी पुलिस के 32 रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

CG Dhamtari News : धमतरी पुलिस के 32 रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

CG Dhamtari News : धमतरी पुलिस के 32 रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

CG Dhamtari News : धमतरी /पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं सराहनीय कार्य किये जाने के लिए हमेशा से प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज पुलिस कार्यालय धमतरी के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा समय समय पर जरूरतमदो को रक्त किया गया है,इसमें ऐसे अधिकारी /कर्मचारी हैं जिन्होंने दो

CG Dhamtari News : धमतरी पुलिस के 32 रक्तदाताओं का किया गया सम्मान
CG Dhamtari News : धमतरी पुलिस के 32 रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

https://youtu.be/gKyPIYvEwCo

CG Dhamtari News : बार,तीन बार से लेकर कई बार रक्तदान किया गया है,जिनको आज पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की पुलिस के जवान जहाँ एक ओर अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में करते हैं,वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों को रक्त दान कर उनके जीवन की रक्षा हेतु मानवतावादी कार्य करते हैं।

Narayanpur News : कांग्रेस पर विजय पाना भाजपा कार्यकर्त्ताओ के लिए कोई चुनौती नही है- ओम माथुर
रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है,इससे पुण्य का कोई कार्य नहीं होता।
क्योंकि रक्तदान के द्वारा हम किसी घायल व्यक्ति को जीवन दान दे सकते हैं।

इसलिए इसे सबसे बड़ा दान कहा गया है।
उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे पुलिस रक्तदाताओं को सम्मान देते हुए कहा कि युवाओं को इस पुण्य कार्य के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

चाहे कोई आपदा हो या कोई महामारी हो या कोई और संकट हो,यदि उस समय हमें रक्त की जरूरत पड़े तो हमें रक्त का दान करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से व्यक्ति को काफी फायदा होता है।

जब रक्त व्यक्ति का लिया जाता है तो उसके रक्त की हर प्रकार की जांच होती है। इससे व्यक्ति को पता चल जाता है कि उसके शरीर में या उसके खून में किस प्रकार की क्या कमी है। कितना उसका एचबी है और उसका ब्लड ग्रुप क्या है, यह सभी जानकारी रक्तदाता को मिल जाती है ।

यदि कोई किसी प्रकार की बीमारी होती है तो रक्तदान से हमें पता चल जाता है। क्योंकि उस समय व्यक्ति के ब्लड के सैंपल लिए जाते हैं ।
जिससे उसका पता चल जाता है और समय रहते व्यक्ति अपनी बीमारी का इलाज करवा सकता है।

रक्तदाताओं में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान किया गया-:
निरीक्षक-: गगन वाजपेई
सउनि.-: नेहरू राम साहू

प्रआर० -:
उत्तम निषाद,हरीश मेश्राम, उमाकांत साहू,डिकेश सिन्हा,डिगेश शर्मा,टिकेश्वर कोरे।
आरक्षक-:ईश्वर साहू,गिरीश मिश्रा,भागवत खाण्डेकर,डोमन लाल, होमशंकर ध्रुव,

धर्मेन्द्र साहू,ठाकुर राम निर्मलकर,संतोष कुमार साहू,राजकुमार शुक्ला,भूपेन्द्र सिन्हा,छोटेलाल साहू,देवेन्द्र कुमार साहू,हरिशंकर सिन्हा,गणपत साहू संदीप यादव,टिकेश्वर साहू,मंगिया कुंजाम डेगेश्वर साहू,धरम राजपूत,दया राम साहू, सूजय मंडल, रामबीर साहू

महिला आरक्षक अमृता सिंह सेंगर सहित कुल 32 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू,रक्षित निरीक्षक के.देवराजू, स्टेनो अखिलेश शुक्ला शिवा प्रधान, इंडियन रेड क्रास सदस्य,सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU