CG Crime News : कानून के रक्षक पुलिसकर्मी ने लॉ छात्रा से किया दुष्कर्म
CG Crime News : रायपुर ! छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून के रक्षक एक पुलिस जवान ने लॉ की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी जवान काे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस जवान ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी ही कार में युवती से दुष्कर्म काे अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जवान चन्द्रमणि शर्मा पुलिस अकेडमी चंद्रखूरी में पदस्थ है। पीड़िता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपी पुलिस आरक्षक को शुक्रवार को हिरासत में लिया। यह माना थाना क्षेत्र का मामला है। 
माना थाना के थाना प्रभारी के अनुसार जवान चन्द्रमणि पुलिस एकेडमी चंदखुरी में पदस्थ है जिसने चार-पांच सितंबर की देर रात को इस घटना को अंजाम दिया।
supreem court : आर जी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल की याचिका खारिज
CG Crime News :   चंद्रमणि को आज गिरफ्तार कर रिमांड में लेने की कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की जांच में माना पुलिस जुटी हुई है।
 
	
 
											 
											 
											 
											