एमसीबी/19 फरवरी 2026/ कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार जनगणना संबंधी एक पूर्व प्रकाशित निविदा को निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय 18 फरवरी 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के माध्यम से सार्वजनिक किया गया।
कार्यालय द्वारा 10 फरवरी 2026 को जारी की गई निविदा को छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर के पत्र दिनांक 01 सितंबर 2025 की कंडिका 02 के प्रावधानों के पालन में निरस्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित निविदा प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी सभी निविदा प्रक्रिया शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से संपादित की जाएंगी, जिससे पारदर्शिता और वित्तीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।
समाचार क्रमांक/77/लोकेश/महेन्द्र/