CG BREAKING : सरकार ने CBI को सौंपा महादेव सट्टा ऐप मामला, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी, 70 थानों में है FIR…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप की जांच अब CBI करेगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले को CBI को सौंपने जा रही है। इस मामले में करीब 70 थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं।

बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद, यह तीसरा मामला होगा जिसे विष्णुदेव सरकार CBI के हवाले करेगी। ED के अनुसार, इस केस में राज्य के कई सीनियर नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम शामिल हैं।

 

Related News

 

महादेव सट्टा के बारे में :

महादेव सट्टा ऐप एक सट्टेबाजी ऐप है, जहां यूजर्स पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम जैसे लाइव गेम्स खेल सकते हैं।
इस ऐप के माध्यम से क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों पर भी अवैध सट्टा लगाया जाता है।
अवैध सट्टा नेटवर्क के जरिए इस ऐप का प्रभाव तेजी से बढ़ा है, और सबसे अधिक खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए हैं।

Related News