मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के उत्तराधिकारी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 अप्रैल की इस सुबह को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जामनगर से लेकर मुंबई तक खुशियों का माहौल है। जहां एक तरफ हाथियों के लिए ‘भोज’ का आयोजन किया गया, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के बड़े सितारे सलमान और शाहरुख खान भी इस जश्न में शामिल होने पहुंचे हैं।
फिल्मी स्टाइल में हुई एंट्री, बिछी थी फूलों की चादर
अनंत के जन्मदिन का एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है। दरअसल, अनंत के लिए एक शानदार सरप्राइज प्लान किया गया था। जैसे ही अनंत कमरे में दाखिल हुए, पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा था।
राधिका ने जीत लिया दिल
वीडियो का सबसे खूबसूरत पल वह था जब अनंत की पत्नी राधिका मर्चेंट सामने आईं। राधिका को देखते ही अनंत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वे खिलखिलाकर हंस पड़े।दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है।राधिका ने बड़े प्यार से अनंत का स्वागत किया और उन्हें गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की सादगी और प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाथी भोज और सितारों की महफिल
बता दें कि अनंत अंबानी को जानवरों से खास लगाव है, इसलिए उनके जन्मदिन पर विशेष ‘हाथी भोज’ का आयोजन चर्चा में है। इसके साथ ही शाम को होने वाली ग्रैंड पार्टी में देश-दुनिया की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगने वाला है।