cctv cameras तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं के लिए सीसीटीवी कैमरे जरुरी, अब बारी है ग्रामीण क्षेत्रों की

cctv cameras

राजकुमार मल

 

cctv cameras  हर माह 250 ‘तीसरी आंख’

 गांव दिखा रहे हैं रुझान

 

 

 

cctv cameras भाटापारा– औद्योगिक और कारोबारी संस्थानें लगभग लैस हो चुकी हैं। अब बारी है ग्रामीण क्षेत्र की, जहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने लगे हैं। अहम है सुरक्षा। क्रय शक्ति के भीतर है कीमत। इन दोनों वजहों ने सीसीटीवी कैमरे के बाजार में मांग बढ़ा दी है।

जरूरी है सुरक्षा के इंतजाम करना क्योंकि आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रहीं हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे का होना अब अनिवार्य माना जा रहा है। पहला क्षेत्र था औद्योगिक इकाइयां। दूसरे स्थान पर आई कारोबारी संस्थानें। पूर्णता की ओर है, यह दोनों क्षेत्र। सीसीटीवी कैमरे की नजर, अब ग्रामीण क्षेत्रों पर है जहां से आर्डर निकलने लगे हैं।

cctv cameras लगवा रहें हैं गांव वाले भी

 

 

सीसीटीवी कैमरे की अहमियत और जरूरत कितनी है? यह इसी बात से जानी जा सकती है कि ग्रामीण क्षेत्र से भी मांग निकल रही है। इन इलाकों में कारोबारी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, इसलिए नया उपभोक्ता बाजार माना जा रहा है, सीसीटीवी कैमरे के लिए। इसलिए नजर, इस नए बाजार पर भी है।

cctv cameras खूब यहां भी

 

नवरात्रि करीब ही है। देवी मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन तैयारियों में अहम नाम, उस सीसीटीवी कैमरे का भी है, जिसकी मदद से भीड़ पर नजर रखी जाती है। इसलिए यह कारोबारी क्षेत्र, इसे भी बढ़िया मांग वाला बाजार मानकर चल रहा है। संपर्क साधने के बाद तीसरी आंख इन क्षेत्रों पर भी नजर रखेंगी।

cctv cameras हर माह 100 से 250

 

Charama latest News माध्यमिक शिक्षा मंडल तक पहुँच चुका है ठगी का गोरख धंधा

 

 

सुरक्षा को लेकर आई जागरूकता का ही परिणाम है कि हर माह कम से कम 100 और अधिकतम 250 सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। मांग में 700 से 4500 रुपए वाले सीसीटीवी कैमरे ज्यादा हैं, जिनकी आंखे 20 मीटर की दूरी तक के क्षेत्र पर नजर रखने में सक्षम है। ज्यादा दूर तक नजर रखना है, तो कीमत 7000 से 9000 रुपए तक जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU