बिलासपुर: पार्किंग विवाद में अधिवक्ता के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Jagdalpur latest news

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉफी हाउस की पार्किंग में कार खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता प्रदेश के एक डीजी रैंक के पुलिस अधिकारी के पुत्र हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

घटना के अनुसार, भिलाई निवासी तेजस्व देव बिलासपुर हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार को वे अपने एक साथी खिलेंद्र टंडन के साथ अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस में एक क्लाइंट से मिलने पहुंचे थे। पार्किंग में कार खड़ी करते समय उनकी गाड़ी का एक स्कॉर्पियो चालक के साथ विवाद हो गया।

आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक ने अपना नाम सागर जायसवाल बताते हुए अधिवक्ता के साथ गाली-गलौज की और उन्हें थप्पड़ मार दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन अधिवक्ता का आरोप है कि थाने जाते समय आरोपी ने उनकी कार का पीछा भी किया। जब अधिवक्ता ने अपनी गाड़ी थाने की ओर मोड़ी, तो आरोपी अपनी स्कॉर्पियो लेकर मोपका की तरफ फरार हो गया।

इस घटना के बाद अधिवक्ता ने सरकंडा थाने में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *