अग्रसेन चौक पर ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, घंटों लगा रहा जाम; शहर में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और लिंक रोड की मांग तेज

दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर मे अग्रसेन चौक से ट्रालियुक्त ट्रकों , गिट्टी , सीमेंट व अन्य मॉल लोड गाड़ियां होकर गुजरती हैं । प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक ट्रकों के गुजरने से हमेशा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है । आज सुबह लगातार भरी वाहनों के चलते एक कार को ट्रक द्वारा साइड से मार दिये जाने से कार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । सौभाग्य से किसी को चोट नहीं लगी। इसके चलते लगभग एक घंटे तक अग्रसेन चौक तक ट्रैफिक जाम रहा । नगर में अब ट्रैफिक पुलिस नियुक्त किये जाने की भी मांग उठने लगी है तो वहीं गौरवपथ बन जाने के बाद भगवान अग्रसेन चौक की मूर्ति भी वर्तमान स्थान से दूसरी सुरक्षित स्थान पर स्थापित किये जाने की आवश्यकता दिखाई देने लगी है । अब सड़क बन जाने के बाद चौक किनारे हो जाने के कारण गाड़ियों को मोड़ने व आने जाने में असुविधा होने लगी है । इस हेतु अग्रवाल समाज व प्रशासन को आपसी तालमेल व सामूहिक निर्णय लेकर इस पर विचार व निर्णय लिए जाने की आवश्यकता पर प्रयास करना चाहिए । वहीं ट्रकों को नगर के अंदर आने जाने पे भी नगर में मत विभाजन होने के कारण पुलिस व स्थानीय प्रशासन दुविधा में है । अब नगर में भारी ट्रैफिक को देखते हुवे बैतारी चौक से हर्राटार तक लिंक या एप्रोच मार्ग की आवश्यकता को देखते हुवे इस पर भी शासन व स्थानीय नेताओं को प्रयास करना चाहिए इससे भारी वाहन नगर में प्रवेश रुकेगा जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो जाएगी ।इस एप्रोच मार्ग के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही लगातार इस संवाददाता द्वारा समाचार प्रकाशन कर ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है किंतु नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते इस पर कोई कार्यवाही या मांग नहीं हो पा रही है ।


नगर में भारी ट्रैफिक , असुरक्षित यातायात व दुर्घटनाओं को देखते हुवे गौरवपथ की मांग वर्षों से की जाती रही है । यह मांग स्वीकार की गई पर तत्कालीन नपाध्यक्ष व प्रभारी नपाध्यक्ष द्वारा त्रुटिपूर्ण प्राक्कलन बनाए जाने के कारण गौरवपथ की उपयोगिता व महत्ता अपेक्षित रूप से कम हो गई है । अनावश्यक रूप से छोड़े गये क्रासिंग के साथ ही भारी चौड़ी लगभग 50- 60फिट चौड़ी क्रासिंग छोड़ा जाना भी दुर्घटनाओं को अंतरित करता है । चढ़ी क्रासिंग की वजह से वाहनोबकी स्पीड कम नहीं हो पा रही है । इन क्रासिंग की चौड़ाई को भी कम किया जाना आवश्यक हो गया है ।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगातार भारी वाहने अग्रसेन चौक से निकल रही थी । इन भारी वाहनों में सीमेंट , गिट्टी , डामर व व्यवसायिक सामानों से भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है । अग्रसेन चौक से। पतेरापाली तक अनेको बैंक व पुलिस थाना स्थापित है । जिसकी वजह से सड़क किनारे हमेशा बड़ी व छोटी वाहने खड़ी रहती है । थाना से लगे बाउंड्री वाल के किनारे अनेक ट्रकों व कारों को पार्किंग होते देख जा सकता है । वहीं सामने ही स्थित बैंक के बाहर पार्किंग सुविधा के अभाव तथा सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा बोर्ड वगैरह लगाकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिये जाने तथा अनेक वाहनों के खड़े होने व पास ही व्यस्त चौक होने के कारण यहां हमेशा वाहनों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो जाती है । थाने की बाउंड्री वाल को ही लोगों ने पार्किंग स्थल की तरह उपयोग करने लगे हैं ।
आज सुबह इसी के परिणाम स्वरूप एक ट्रक द्वारा कार को ठोकर मार दिये जाने से जान मस्ल का नुकसान तो नहीं हुआ पर कार क्षतिग्रस्त हुई । किंतु दोनों आपसी परिचित होने के कारण मामले को सुलझा लिया गया ।


थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक में जब ट्रकों को नगर के अंदर आने से रोकने की बात होती है तो दूसरा पक्ष तत्काल इसे व्यवसाय प्रभावित होने का पक्ष रखते हुवे विरोध करता है । आपसी के इस विरोध के चलते स्थानीय व पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही करने में असमर्थ हो जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *