‘CAPTAIN COOL’ अब महेंद्र सिंह धोनी की निजी संपत्ति…. धोनी ने कराया trademarked

क्रिकेट जगत के दिग्गज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी समझदारी का परिचय देते हुए अपने मशहूर उपनाम ‘कैप्टन कूल’ को ट्रेडमार्क करा लिया है। अब यह नाम उनकी व्यक्तिगत संपत्ति बन चुका है, और कोई अन्य व्यक्ति या कंपनी बिना उनकी अनुमति के इसका कारोबारी इस्तेमाल नहीं कर पाएगी। 

क्या है पूरा मामला?

धोनी ने 16 जून 2025 को ‘CAPTAIN COOL’ नाम को आधिकारिक तौर पर ट्रेडमार्क कराया है। 

इसके बाद अब वह इस ब्रांड नाम का उपयोग अपने कारोबारी प्रोजेक्ट्स, मर्चेंडाइजिंग या किसी भी तरह के ब्रांड प्रमोशन में कर सकेंगे। 

ट्रेडमार्क प्रक्रिया दिल्ली से पूरी की गई है, जिसमें धोनी को प्रोपराइटर (मालिक) के रूप में दर्ज किया गया है। 

 

क्यों है यह फैसला अहम?

धोनी का ‘कैप्टन कूल’ उपनाम उनकी छवि का अहम हिस्सा रहा है, जो उनके शांत और कूल स्वभाव को दर्शाता है। 

अब वह इस ब्रांड को अपने बिजनेस वेंचर्स (जैसे स्पोर्ट्स एकेडमी, मर्चेंडाइज, एंडोर्समेंट्स) में इस्तेमाल कर सकेंगे। 

इससे उनके नाम और ब्रांड की सुरक्षा होगी, ताकि कोई दूसरा इसका गलत फायदा न उठा सके।