Capital Delhi : राजधानी दिल्ली समेत देश के 19 राज्यों में हैवी बारिश का हाई अलर्ट जारी

Capital Delhi :

Capital Delhi राजधानी दिल्ली समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी

Capital Delhi नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के कहर के साथ साथ पूरे देश में शहरों और गांवों में मानसून का तेजी व्याप्त है, साथ ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

Capital Delhi भारी बारिश से राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हड़कंप मचा हुआ है। कई इलाकों में जल भराव हो गया है। कुछ ऐसे ही हालात नोएडा के भी है। सुबह के वक्त ज्यादातर लोग ऑफिस के लिए निकलते हैं ऐसे में जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। बता दें कि सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में जमकर तेज बारिश हो रही है।

महाराष्ट्र के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में पिछले 3 दिनों में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस वक्त सड़कें तालाब बनी हुई हैं। नदियों में पानी का बहाव इतना तेज है कि सब कुछ तबाह हो रहा है। देश में दक्षिण से लेकर उत्तर तक पूरब से लेकर पश्चिम तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई पर इस वक्त दोहरी मार पड़ रही है। आसमानी आफत से साथ ही समंदर में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही है जो लोगों की परेशानी का सबब बन रहा हैं। हाई टाइड की वजह से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है।

मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के 6 जिलों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी। आज ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक में भारी बारिश की आशंका है।

 

मध्य प्रदेश के सिवनी में 6 लोग नदी के बीच फंस गए। इन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला गया। इनमें एक महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। ये सभी मवेशी चराने गए थे और अचानक पानी बढ़ने से नदी में फंस गए थे।

वहीँ मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में पिछले दो दिन से हो रही बारिश की वजह से नर्मदा नदी सहित नदी-नाले उफान पर हैं। लोग जान जोखिम में डाल कर नदी-नाले पार कर रहे हैं। गुजरात में भी आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। गुजरात के कई जिले भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। वलसाड, सूरत, जूनागढ़ भारी बारिश से कराह रहे हैं।

लगातार हो रही बारिश के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़के दरिया बन गई है तो मकान, दुकान में कई फीट तक पानी भर जाने से सब बर्बाद हो गया है। गाड़ियां जहां-तहां पानी में तैर रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर से पानी निकल नहीं रहा और लोग घुटनों तक पानी में डूब कर जाने को मजबूर हैं।

कुछ ऐसा ही हाल यूपी का है। यहां कई जिलों में पिछले 5 दिनों हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक बारिश के किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां भारी बारिश के बाद असम के 15 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं वहीं भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हैं।

Mcb breaking नगर पालिक निगम चिरमिरी के ठेकेदार से परेशान वार्डवासी

देश में मानसून ने जिस तेजी से रफ्तार पकड़ी है। अगर आने वाले दिनों में मानसून सामान्य नहीं होता है तो कई राज्य भीषण बाढ़ की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU