नगर में बढ़ते वाहनों तेज रफ्तार अब थमेगी 0
0 पूरे महासमुंद जिले में अब हेलमेट पहनना आवश्यक 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= महासमुंद नगर के साथ साथ अब जिले के बागबाहरा , पिथौड़ा , बसना व सरायपाली में भी अब तेज रफ्तार से चल रही वाहनों व मोटरसाइकिल चालकों को नियंत्रित किए जाने के साथ ही बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही होगी इसके साथ ही अब सभी जगह सीसीटीवी जो कि उच्च क्वालिटी के ITMS जैसे कैमरों से यातायात पर नजर रखी जाएगी ।
उक्त जानकारी सरायपाली एसडीओपी ललिता मेहर ने देते हुवे बताया कि व्यक्तियों के सफ़र के दौरान उनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है इसके साथ ही अनियंत्रित व तेज रफ्तार से चलाई जा रही वाहनों की गति को भी बेहतर , सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए भी जिले के सभी नगरों में उच्च क्वालिटी व फ्रिक्वेन्सी के कैमरों विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे । जिसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी । नियम तोड़ने वालो के खिलाफ तत्काल e चालान उनके पास पहुंचेगा । इससे वाहनों की गति व दुर्घटनाओं में कमी आएगी ।

एसडीओपी ललिता मेहर ने बताया कि वर्तमान में अभी इसे महासमुंद नगर में प्रारभ किया जा रहा है । आगामी माह अप्रैल से अन्य नगरों में भी इसे लागू किया जायेगा। अब टाउन में दुपहिया वाहन में अब चालक के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा । हेलमेट न पहनने पर e चलान की कार्यवाही होगी । AI टूल्स के इस्तेमाल से रियल टाइम वायलेशन डिटेक्शन, हेलमेट और गाड़ी के नंबरों की पहचान होगी । यह पिछले 1 हफ्ते से चल रहा है ट्रायल । इस ट्रायल के दौरान लगभग 3700 वायलेटर की ट्रायल स्वयं पहचान की गई । लगभग 1100 रिपीट ऑफ़ेंडर जो कि एक बार से ज्यादा बिना हेलमेट के पाये गये। इन सभी को दिया जा रहा है एक मौका उसके बाद कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी । परिजनों से भी अपेक्षा है कि अब वे नाबालिक बच्चों को भूल कर भी वाहन चलाने न दें । ऐसे नाबालिक वाहन चलाते कैमरे में स्वत ही आने के बाद तत्काल चालानी कार्यवाही होगी । इसके साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहन मालिकों को चालान का मेसेज के साथ ही एक लिंक भी भुगतान हेतु भेजा जायेगा । 90 दिनों के अंदर भुगतान न होने पर प्रकरण स्वयं न्यायालय में ट्रांसफर हो जायेगा । वहीं पुलिस से अनावश्यक रूप से उलझने पर “जीरो फ्रिक्शन, मैक्सिमम एक्शन” के तर्ज पर वायलेटर्स पर चलानी कार्यवाही भी होगी ।
एसडीओपी ललिता मेहर ने सभी शहर वासियों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि जनता में जागरूकता फैलाने में मदद करे। वहीं जिला पुलिस महासमुंद एवं यातायात पुलिस के द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों जिसमें साप्ताहिक हाट-बाजारों, स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों में जाकर लगातार आम जनों एवं विद्याथियों को वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के संबंध मे लगातार जागरूक किया जा रहा है।
आम जनों से अपील है कि कृपया घर से दोपहिया वाहन लेकर निकले तो हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनकर निकले एवं पुलिस की कार्यवाही में सहयोग प्रदान करे व यातायात नियमो का पालन करे।