Cabinet minister Raja Surendra Bahadur Singh-पूर्व केबिनेट मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि

अपनी यादें साझा की
नेता प्रतिपक्ष ने कहा मेरे अभिन्न मार्गदर्शक थे राजा सुरेंद्र बहादुर

सक्ती। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत उनके शव यात्रा में शामिल होकर उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा राजा सुरेंद्र बहादुर जब मंत्री थे तब मैं उनके कई कार्य को देखता था और हमेशा उनका मुझे साथ मिला और उनके मार्गदर्शन और बताए हुए कार्यशैली से आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं राजा साहब से हमारे पारिवारिक संबंध थे। उनका निधन छत्तीसगढ़ राजनीति में एक बड़ी क्षति है।

 

 

 

सक्ती रियासत राजा साहब से मध्य प्रदेश के समय से हमेशा उनका परिवार हमारे परिवार के बीच गहरा लगाव रहा है वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। उनसे मध्य प्रदेश विधानसभा में हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहता था हमको उनसे हमेशा राजनीति सीखने का मौका मिला वे कुशल राजनीतिक थे। आज पूरे कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे राजनीतिक राजा सुरेद्रं बहादुर को मैं एवं हम सभी कांग्रेस जन विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जिला पदाधिकारी नगर एवं ग्रामीण कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।