BSP : सेक्टर-1, 2 और 5 की जल आपूर्ति सामान्य, अपील ..थोड़ा धैर्य बनाए शीघ्र ही जल आपूर्ति हो जायेगी सामान्य..

BSP :

रमेश गुप्ता

 

BSP : सेक्टर-1, 2 और 5 की जल आपूर्ति सामान्य, अपील ..थोड़ा धैर्य बनाए शीघ्र ही जल आपूर्ति हो जायेगी सामान्य..

 

BSP :  भिलाई...भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा सेक्टर-4 के ध्वस्त पानी टंकी के मलबे की सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। आज भी मलबे की सफाई जारी रही। आशा की जा रही है कि आगामी दो दिन में सारा मलबा हटा दिया जाएगा।

BSP :  इसके साथ ही संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा प्रभावित सेक्टर क्षेत्र में जल आपूर्ति की समस्या को भी हल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक प्रभावित सेक्टर-1, 2 और 5 की जल आपूर्ति को सामान्य कर लिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन सेक्टरों की पाईप लाईन को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही प्रभावित सेक्टरों में पानी के टैंकरों से भी आपूर्ति की जा रही है।

Helth News Today : आइए जानते हैं अगर शू बाइट हो जाए तो क्या करें…?

इसमें नगर निगम और जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है। सेक्टर-4 की जल आपूर्ति को सामान्य बनाने युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। पाईप लाईन जोड़ने का कार्य रात में भी जारी है। कल सुबह तक सेक्टर-4 में भी जल की आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। नगर सेवा विभाग का इस्पात नगरी के नागरिकों से अपील है कि थोड़ा और धैर्य बनाए रखें। शीघ्र ही जल आपूर्ति सामान्य हो जायेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU