रायपुर ब्रेकिंग: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री और विधायक भी उपस्थित थे।
ऑडिटोरियम में उत्साही विद्यार्थियों का खचाखच भरा हुआ था, जो अपने साथियों के साथ इस महत्वपूर्ण पल को साझा करने के लिए उत्सुक थे। राष्ट्रपति के साथ गोल्ड मेडलिस्टों का फोटो सेशन भी चल रहा था, जिसमें आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी शामिल हुए।
https://www.youtube.com/live/PGrJgtGhcjA?si=vyzo8ngTWSPfjumH
यह पहली बार है जब राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति के हाथों 11 होनहार विद्यार्थियों को 12 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
इस समारोह में यश बंसल को विशेष रूप से दो स्वर्ण पदक दिए जाएंगे—एक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग शाखा में और दूसरा संस्थान में ओवरऑल टॉपर बनने पर।
इस साल कुल 1439 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जो उनके मेहनत और समर्पण का फल है। दीक्षांत समारोह का यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व का विषय है।