प्रतापपुर, 15 फरवरी 2025: नगर पंचायत प्रतापपुर में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद भाजपा की उम्मीदवार मानती योगेन्द्र सिंह ने 316 वोटों से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की उम्मीदवार मानती पैकरा को हराकर यह महत्वपूर्ण सीट जीती।
इस चुनाव में भाजपा ने प्रतापपुर के 15 वार्डों में से 7 वार्डों में विजय हासिल की, जिससे भाजपा के समर्थकों और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।
नव नियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष मानती योगेन्द्र सिंह ने अपनी जीत पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और विकास की दिशा में कार्य करने का वादा किया।
भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल ने भी पार्टी की जीत पर खुशी जताते हुए इसे भाजपा की सशक्त लीडरशिप की जीत बताया और कहा कि पार्टी नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी।