Breaking News : मध्यप्रदेश की घटना शर्मसार करने वाली, भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था अस्तित्वहीन : राहुल
Breaking News : भोपाल, नयी दिल्ली ! मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू के पास दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारियों और उनकी दो महिला मित्रों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है।
श्री गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”मध्यप्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।”
उन्होंने इस घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें। देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।
Governor Ramen Deka : राज्यपाल डेका स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज से सम्मानित
Breaking News : वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में सरकार को घेरते हुए अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश में सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं है, उनके साथ लूट होती है और उनकी महिला मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
उन्होंने इस घटना को लेकर सवाल करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की इस दुष्कर्म की घटना पर कोई क्यों कुछ नहीं बोल रहा। अगर ये जंगलराज नहीं तो और क्या है।