BREAKING- छत्तीसगढ़ में अफसरों का तबादला

कई जिलों के अपर-संयुक्त-डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए, दीपक रजक बने रायपुर अपर कलेक्टर

रायपुर

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदले गए हैं। बड़ी संख्या में अपर कलेक्टर्स को नए जिलों में पदस्थ किया गया है।

वहीं, दीपक कुमार रजक को रायपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया। जबकि अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता को रायपुर से कोरिया भेज दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। अपर आयुक्त राजेश कुमार गुप्ता को रायपुर नगर निगम से अपर कलेक्टर कोरिया भेजा गया। सुरेश मंडल वैद्य को जिला पंचायत महासमुंद से अपर कलेक्टर कोरिया। कपिल मोरे अपर कलेक्टर महासमुंद से अपर कलेक्टर रायगढ़।
दीपक कुमार रजक अपर कलेक्टर कांकेर से रायपुर भेजा गया। अमित चौबे अपर कलेक्टर धमतरी से अपर कलेक्टर दुर्ग नियुक्त किए गए।

देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *