Breaking कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित

Breaking

Happy Diwali

Breaking भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के लिए स्थगित

Breaking नयी दिल्ली ! कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा दीपावली के अवसर पर तीन दिन तक स्थगित रहेगी।

Breaking कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया कि यात्री दल के ज्यादातर सदस्य दीपावली के महापर्व पर अपने घरों को चले गए हैं इसलिए यात्रा को दीपावली तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

Breaking उन्होंने बताया कि श्री गांधी भी दीपावली पर दिल्ली चले गए हैं और वह 26 अक्टूबर को पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के अवसर पर आयोजित समारोह में मौजूद रहेंगे। यात्रा 26 अक्टूबर तक स्थगित है।

Breaking कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अक्टूबर को सारे पदयात्री फिर भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ जाएंगे। श्री गांधी भी 27 अक्टूबर को फिर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU