Bollywood superstar : मुख्यमंत्री ममता से मिले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान

Bollywood superstar :

Bollywood superstar  ममता से उनके आवास पर मिले सिने सुपरस्टार सलमान

Bollywood superstar  कोलकाता !  बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से यहां कालीघाट स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।


कोलकाता पहुंचने के बाद सलमान कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री आवास गए। शनिवार शाम चार बजे के बाद सलमान का काफिला कालीघाट के घर के सामने पहुंचा। सुश्री बनर्जी उनके स्वागत के लिए घर के दरवाजे पर खड़ी थीं। सलमान ने नीली शर्ट, फेडेड जींस और धूप का चश्मा पहन रखा था। मुख्यमंत्री कुछ देर घर के पिछले हिस्से में खड़े होकर ‘भाईजान’ का इंतजार कर रही थीं।


बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से पहले दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए।
पार्टी नेतृत्व के अलावा सलमान के कई प्रशंसक भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर नजर आए। सभी अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए उमड़ पड़े थे। उन्होंने भीड़ को हाथ हिलाकर उनके लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।


बॉलीवुड स्टार करीब आधे घंटे तक वहां रहे। मुख्यमंत्री उनकी कार तक उन्हें छोड़ने गयीं।
सलमान, जिन्हें अतीत में कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, कोलकाता में अपनी नई फिल्म ‘द-बंग द टूर रीलोडेड’ को प्रमोट करने को लेकर यहां आए हुए हैं जिसका प्रदर्शन शहर के ईस्ट बंगाल क्लब में शाम छह बजे के लिए निर्धारित था।

Bhilai Breaking : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी के विजय हासिल करने पर महापौर नीरज पाल ने कर्नाटक की जनता, कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता, सहित पूरे देशवासियों को दी बधाई


रिपोर्टों के अनुसार, इस कार्यक्रम में प्रभुदेवा, पूजा हेगड़े, गुरु रंधावा, मनीष पॉल, सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU