Bhilai Breaking : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी के विजय हासिल करने पर महापौर नीरज पाल ने कर्नाटक की जनता, कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता, सहित पूरे देशवासियों को दी बधाई

Bhilai Breaking :

रमेश गुप्ता

Bhilai Breaking कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी के विजय हासिल करने पर महापौर नीरज पाल ने कर्नाटक की जनता

Bhilai Breaking भिलाई...नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर कर्नाटक की जनता जनार्दन जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास जताकर देश की ऐसी बड़ी पार्टी को जो प्रेम, भाईचारा और सद्भावना रखती है तथा विकास कार्यों को बल देती है को चुनने और कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत प्रदान करने पर हार्दिक बधाई दी है।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस के लिए समर्पित तन, मन, धन और लगन से कार्य करने वाले कांग्रेस के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता सहित पूरे देश वासियों को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की पार्टी है।

महापौर ने कहा कि कर्नाटक में 224 सीट के लिए अलग-अलग पार्टियों ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपना दमखम दिखाया परंतु कर्नाटक के महत्वपूर्ण इलेक्शन में कांग्रेस पार्टी बड़ी बहुमत से जीत हासिल कर सत्ता प्राप्त करने के लिए अग्रसर हो चुकी है। आज चुनाव के नतीजे आते ही अब सब कुछ स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस के जीत के चलते देश के सभी राज्यों में भी खुशी का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU