डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोली नाला में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका का चेहरा किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला गया है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डोंगरगढ़ पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया है। जांच टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के मुताबिक महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है, जिसकी पहचान के लिए आसपास के गांवों और थानों में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंका गया है या वारदात इसी स्थान पर हुई है। वर्तमान में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों