शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन भानुप्रतापपुर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहीद दिवस के पावन अवसर पर 23 मार्च सोमवार को नगर में एक सराहनीय पहल के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर शहीद भगत सिंह क्लब, भानुप्रतापपुर द्वारा होटल तराशा हॉल में सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि “एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है”

, इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया गया।शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।आयोजक समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।
