ब्लॉक कांग्रेस ने कस्तूरबा गांधी मौलाना अबुल कलाम आजाद और डॉ खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि मनाई

राजकुमार मल

भाटापारा- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के तत्वाधान में आज कांग्रेस भवन में स्वर्गीय कस्तूरबा गांधी जी, स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद जी एवं स्वर्गीय डॉ.खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने महान विभूतियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि सभा का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने किया।उन्होंने तीनों महान स्वतंत्रता सेनानियों का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया।
कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सतीश अग्रवाल,राजकुमार शर्मा, आलोक मिश्रा,रोशन हबलानी, अजय ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।
महिला कांग्रेस की नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती बिम्लेश्वरी ध्रुव को भी सभी ने अपनी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह ठाकुर,गेंदराम साव,नितिन शुक्ला,राजेंद्र वर्मा,अय्यूब बांठिया,पुनीत मानिकपुरी, ओमप्रकाश यदु,सत्यजीत शेंडे,मनमोहन कुर्रे,मोहन निषाद,शेष नारायण यदु,विमल शर्मा,उमाशंकर गुप्ता महेंद्र साहू,शैलेन्द्र अहिरवार हीरा नामदेव,पप्पू यदु,पूर्णिमा श्रीवास सीता साहू गिरिराज चावड़ा सहित सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *