PMGSY में भ्रष्टाचार का ‘काला खेल’: डामर की जगह डाला जा रहा काला तेल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

इछावर।सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बन रही एक सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती दिख रही है। ग्राम कालापीपल जागीर से लसूडिया कांगर तक बनाई जा रही करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क में ठेकेदार द्वारा डामर की जगह घटिया ‘काले तेल’ का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है।

सड़क निर्माण में हो रही इस धांधली को देख स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का साफ तौर पर आरोप है कि ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब है कि डामर की जगह केवल काला तेल फैलाकर सड़क को ‘चमकाया’ जा रहा है।

घटिया सामग्री के उपयोग और भ्रष्टाचार के विरोध में ग्रामीणों ने अब सामूहिक रूप से सीएम हेल्पलाइन (181) पर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क निर्माण की जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रुक सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *