बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला-कोरिया द्वारा केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर रेस्ट हॉउस बैकुंठपुर मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
विधायक भईयालाल राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि, केन्द्रीय बजट 2026 मे मोदी सरकार का यह बजट हर वर्ग की उम्मीदों को पूरा करने वाला बजट है। इसमें समाज के हर तबके, विशेषकर किसानों, महिलाओं और युवाओं, व्यापारियों, शिक्षा, स्वस्थ्य सुविधाएं, भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने वाला बजट है। उन्होंने कहा केन्द्रीय बजट आत्मनिर्भर विकसित भारत के दिशा मे महत्वपूर्ण बजट है इससे सभी वर्ग के लोगो को लाभ मिलेगा।
विधायक राजवाड़े ने कहा केन्द्रीय बजट 2026 मे किसानों के लिए मछली पालन,कोक योजना का ऐलान अखरोट एवं बादाम के किसानों के लिए विशेष योजना से किसानों को उद्यमी बनाने का विशेष प्रावधा है, केन्द्र सरकार के बजट मे स्वास्थ्य के क्षेत्र मे शुगर और कैंसर की दवाईयां सस्ती होगी, तीन नए बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल बनाए जाएंगे साथ ही गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होगी।
इस अवसर पर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा,जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह शोसल मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज साहू, पार्षद रेखा वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।