सोनहत,कोरिया। जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत कटगोड़ी आनंदपुर नर्सरी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ता शामिल थे। इस मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा शामिल हुए।

उनके साथ ही जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के अध्यक्ष, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, विभिन्न जनपद सदस्यगण, जिला एवं मंडल स्तर के तमाम पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित रामायण मंडलियों ने अपनी उपस्थिति दी। इन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक भजनों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। होली मिलन के इस कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं में इस भव्य आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।
