(BJP Yuva Morcha Surguja) नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम
(BJP Yuva Morcha Surguja) अंबिकापुर। भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा के द्वारा आज सरगवां स्थित परिवहन विभाग आरटीओ कार्यालय का घेराव किया गया, घेराव के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने को लेकर पुलिस और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच झुमाझपटी भी देखने को मिली, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया !
(BJP Yuva Morcha Surguja) दरअसल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा के द्वारा प्रदर्शन किया गया भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि परिवहन विभाग भ्रष्टाचार की सूची में पहले नंबर पर शामिल है जहां अंबिकापुर सहित सरगुजा संभाग में परिवहन विभाग के द्वारा लूट मचा रखी है, जिनसे जनता और व्यवसाई परेशान है !
(BJP Yuva Morcha Surguja) जिसकी शिकायत लगातार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मिल रही थी जहां आरटीओ उड़नदस्ता के द्वारा जिले के किसी भी मार्ग में वाहनों को रोककर वसूली अभियान चलाने का आरोप भी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने लगाया है, जिसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा प्रदर्शन कर आरटीओ विभाग का घेराव किया गया !
बाइट 1 – विश्वविजय सिंह तोमर जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सरगुजा
बाइट02 सी . एल. देवांगन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सरगुजा