जनसेवा को समर्पित कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल ।
हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनने के बाद जिला में प्रथम आगमन पर भाजपा सरगुजा द्वारा संकल्प भवन में उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया । जयघोष के साथ निकली भव्य स्वागत रैली अनुराग सिंह देव के तारा बॉर्डर प्रवेश से लेकर बीच में कई जगहों पर स्वागत के बाद संकल्प भवन पहुंची , जहाँ ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और पटाखों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
आयोजित स्वागत सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि “सरगुजा के जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश सरकार द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना न केवल सरगुजा भाजपा के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।”
अनुराग सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि “ भाजपा संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सौभाग्य है। मैं सदैव कार्यकर्ताओं के बीच रहकर जनसेवा और विकास को प्राथमिकता दूंगा। मेरी यह नियुक्ति भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की जीत है।”
Related News
सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा—
“अनुराग सिंह देव जैसे संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ता को सम्मानित कर भाजपा ने यह संदेश दिया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा को पहचानती है। हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे।”
पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा—
“यह नियुक्ति भाजपा की उस परंपरा का प्रमाण है जिसमें समर्पित कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने की संस्कृति है। श्री अनुराग सिंह देव की कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा सर्वविदित है।”
अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने अपने विचार रखते हुए कहा—
“हम सबके लिए यह गौरव का विषय है कि सरगुजा को राज्य सरकार में ऐसा प्रतिनिधित्व मिला है। महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंदों के लिए उनके कार्य प्रेरणास्पद रहेंगे।”
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने किया। आभार प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी ने कहा—
“आज का यह आयोजन हमारे कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति प्रेम का प्रतीक है। हम सब अनुराग सिंह देव के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं।
इस कार्यक्रम मे हरमिंदर सिंह (टिन्नी), फुलेश्वरी सिंह , कमलेश तिवारी , मनोज कंसारी, शशि जायसवाल , जनमेजय मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, रूपेश दुबे, निरंजन राय, अवधेश सोनकर, मनोज प्रसाद, तजिंदर सिंह,धनंजय मिश्रा, सतीश शर्मा, अजय सिंह, त्रिलोचन सदावर्ती, विकास सोनी, मधु चौदहा, रश्मि जायसवाल, माया मिश्रा, शकुंतला पाण्डेय, प्रियंका चौबे, शालिनी सिंह, इंदु नेताम, अर्चना सिंह, संगीता कंसारी , सीमा कश्यप, पूनम सिंह, सरिता जायसवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।