रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है।
प्रदेश राजनीति में इस नई टीम को लेकर लंबे समय से चर्चाएं थीं। जनवरी में अध्यक्ष पद संभालने के बाद सिंहदेव अब तक पुरानी टीम के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान अनुराग सिंहदेव, संजय श्रीवास्तव और रामू रोहरा जैसी प्रमुख हस्तियों को नई जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं, जिनमें रामू रोहरा अब महापौर के रूप में कार्यरत हैं।