बैतूल। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। सुरभि विशेष रूप से सक्षम (स्पेशल चाइल्ड) थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरभि का अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे बैतूल में किया जाएगा। उनके निधन से खंडेलवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हेमंत खंडेलवाल से दूरभाष पर चर्चा कर शोक संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।