BJP State President : बेमेतरा आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत तैयारी जोरों पर

BJP State President :

BJP State President बेमेतरा आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की स्वागत तैयारी जोरों पर

BJP State President बेमेतरा – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव का प्रथम बेमेतरा आगमन 31 दिसंबर को होना है! प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लिए! 31 दिसम्बर की सुबह 11:00 बजे कोबिया चौक में युवा मोर्चा द्वारा स्वागत किया जायेगा और मोटर सायकल रैली से अगवानी करेंगे!

BJP State President जिला पंचायत के सामने सभी जिला पंचायत सदस्य स्वागत करेंगे! मंडी गेट रायपुर रोड में पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा स्वागत किया जायेगा! पुराना बस स्टैंड में महिला मोर्चा द्वारा स्वागत किया जायेगा! प्रताप चौक में किसान मोर्चा, अनुसूचित जाती मोर्चा, जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वागत किया जायेगा!

BJP State President  उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गाँधी भवन में कार्यकर्ताओ से सौजन्य मुलाक़ात करेंगे! बैठक में शामिल पदाधिकारियों को विभिन्न जवाबदारी दी गई! बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, संध्या परगनिहा,विजय सिन्हा,राजा पाण्डेय, दयावंत बांधे, मोंटी साहू,विकास तम्बोली,छोटूलाल साहू, संतोष वर्मा, विकास घरडे, परमेश्वर वर्मा, योगेश वर्मा, रोहित साहू, दिलीप माहेश्वरी, धर्मेन्द्र साहू, भूपेंद्र टिकरीहा, ओम प्रकाश पाण्डेय सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU