युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिहर साहनी की नई टीम की भाजपा संगठन ने की घोषणा।

बीजापुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश से भाजपा संगठन द्वारा अब प्रत्येक जिलों के मोर्चा,प्रकोष्ठों की घोषणा की जा रही है। इस बीच बीजापुर जिले में भी जिलाध्यक्ष घासीराम नाग के सहमति से युवा मोर्चा भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिहर साहनी के नेतृत्व में दो महामंत्री मिथलेश नाग व बिलाल खान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई, युवा मोर्चा में कुल 18 युवाओं की कार्यकारिणी बनी, भाजपा को युवा मोर्चा को रीढ़ की हड्डी मानी जाती है, और अब यह रीढ़ की हड्डी की टीम संगठन में किस प्रकार से कार्य करेगा,पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जायेगा। चूंकि आने वाले समय मे भोपालपट्टनम एवं भैरमगढ़ में पालिका चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी सभी नये युवाओं को मौका दे रही हैं। इस नई कार्यकारिणी की घोषणा के लिए अध्यक्ष साहनी ने प्रदेश व जिला संगठन को धन्यवाद व आभार जताया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *