सक्ती जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े का आज 30 दिसंबर को उनका जन्म दिवस शक्ति के कमल हरि रेवन्यू होटल में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जांजगीर लोकसभा के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बधाई देने हजारों की संख्या में पहुंचे जन्म दिवस पर बधाई देने पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू हाई कोर्ट अधिवक्ता कमल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे सभी ने कमलेश जांगड़े को पुष्प कुछ भेंट कर मुंह मीठा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी इस अवसर पर भागवत आचार्य राजेंद्र शर्मा द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपना जन्मदिन मनाया आचार्य राजेंद्र शर्मा ने जन्मदिन पर यशस्वी दीर्घायु होने का आशीर्वाद देते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी
आईए जानते हैं कमलेश जांगड़े का जीवन की जीवन परिचय..
जांजगीर चांपा लोक सभा सीट से बीजेपी कमलेश जांगड़े सांसद का संक्षिप्त परिचय भाजपा की छात्र इकाई अखिल विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाली कमलेश जांगड़े का जन्म 30 दिसंबर 1977 को हुआ है। उनके पिता का नाम भूरेदास पात्रे है। वे आबकारी विभाग में कार्यरत थे।उन्होंने एमए हिंदी साहित्य और डीएड तक की शिक्षा ग्रहण की है। कमलेश जांगड़े का विवाह बसंत कुमार जांगड़े से हुआ है। उनके पति शासकीय ठेकेदार और ट्रांसपोर्टर है। कमलेश जांगड़े के ससुर सीआर जांगड़े शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।
कमलेश जांगड़े सक्ती जिले के सक्ती ब्लॉक के ग्राम– मसनियां कला की रहने वाली है। वे अनुसूचित जाति ( सतनामी) वर्ग से आती हैं। उन्हें समाजसेवा, अध्ययन, राजनीति,भारतीय संस्कृति में रुचि है।
Related News
कमलेश जांगड़े वर्ष 2002 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संयोजक बनी। फिर 2005 से 2015 तक लगातार दो बार अपने गांव मसनियां कला की सरपंच रही। अपने प्रथम सरपंची के कार्यकाल के समय अविभाजित जांजगीर जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में सर्वश्रेष्ठ सरपंच का सम्मान कलेक्टर द्वारा प्राप्त हुआ। 2015 से 2020 तक सरगुजा जिला में जिला प्रभारी का दायित्व मिला। 2015 से 2020 तक प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य रहीं। 2020 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा का दायित्व मिला। 2020 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा और जांजगीर नगर मंडल का दायित्व मिला था| सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को जन्मदिन की बधाई देने हजारों की संख्या में जाजगीर लोकसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई पुष्प गुछ मुंह मीठा कराकर बधाई देने हजारों की संख्या में लोकसभा क्षेत्र से पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्रामीण जन पहुंचे